सलमान खान की बहन भी थीं मौजूद, धोनी की वाइफ साक्षी की बर्थडे पार्टी में दिखे शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

धोनी आईपीएल समाप्त होने के बाद दिखाई नहीं दे रहे थे। धोनी आमतौर पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहते हैं। अब वे आईपीएल के बाद पहली बार दुबई में नजर आए हैं। धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ करीब 4 दिन पहले दुबई पहुंचे थे।


 सलमान खान की बहन भी थीं मौजूद, धोनी की वाइफ साक्षी की बर्थडे पार्टी में दिखे शोएब मलिक और सानिया मिर्जा


भारत के ऑलटाइम बेस्ट कैप्टन माने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों पत्नी साक्षी के साथ दुबई में हैं। साक्षी ने 19 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर साक्षी और धोनी के दोस्तों के अलावा पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा भी मौजूद थीं। सानिया के साथ उनकी बहन अनम मिर्जा भी दिखाई दीं। साक्षी ने धोनी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया।


धोनी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी नजर आईं। इस दौरान सबने जमकर मस्ती की और डांस किए। साक्षी ने अपनी इंस्टास्टोरी में वीडियोज भी शेयर किए। धोनी आईपीएल समाप्त होने के बाद दिखाई नहीं दे रहे थे। धोनी आमतौर पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहते हैं। अब वे आईपीएल के बाद पहली बार दुबई में नजर आए हैं। धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ करीब 4 दिन पहले दुबई पहुंचे थे।


दूसरी ओर, शोएब मलिक पीएसएल में पेशावर जालमी टीम की तरफ से खेल रहे थे। टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले कराची में खेले गए थे। उस दौरान सानिया मिर्जा स्टेडियम में मौजूद थीं। मलिक ने मैच में विस्फोटक पारी खेली थी, लेकिन टीम हारकर बाहर हो गई थी। दूसरी ओर, लॉकडाउन के कारण टेनिस के मुकाबले कम देशों में हो रहे हैं। इस कारण सानिया इन दिनों कोर्ट से दूर हैं।


दूसरी ओर, आईपीएल समाप्त होने के बाद माही अपने घर रांची चले गए थे। जब वे पत्नी और बेटी के साथ छुट्टी मनाने के लिए दुबई जा रहे थे तो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में धोनी की तस्वीर लगाई है। पहले उन्होंने दो तस्वीरें स्टेटस में लगाई थीं। उसमें वे खुद थीं। एक तस्वीर में धोनी और जीवा थीं। इसके बाद उन्होंने अगले दिन भी धोनी की तस्वीर शेयर की। इसमें साक्षी और उनके कई दोस्त भी थे। धोनी लॉकडाउन में रांची में ही थे। इसके बाद वो आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई और फिर वहां से यूएई गए थे।