प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए आयरन, जानिए क्यों माना जाता है जरूरी

Diet for Pregnant Lady: प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट का खास ख्याल रखा जाता है। कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाएं अपना खानपान जैसा रखती हैं उनका बच्चा भी उसी तरह की सेहत लेकर पैदा होता है। इसलिए डाइटिशियन से लेकर गाइनेकोलॉजिस्ट तक यह मानते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए आयरन, जानिए क्यों माना जाता है जरूरी


बताया जाता है कि प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन (Pregnancy Diet) की मात्रा ठीक हो तो उनके बच्चे और उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा ठीक बनी रहती है, इसकी वजह से उन्हें थकान, कमजोरी और बार बार चक्कर आना जैसी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं। साथ ही डिलीवरी के दौरान बहुत ज्यादा ब्लड लॉस होता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन से भरपूर फूड आइटम का सेवन करें।


चुकंदर है असरदार – बताया जाता है कि विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में चुकंदर को बहुत खास माना जाता है। कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को हर रोज एक चुकंदर जरूर खाना चाहिए। इससे ना सिर्फ उनके चेहरे की लालिमा बढ़ सकती है। बल्कि शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा की बढ़ती है।




style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="1981374933"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

अनार का रस पीना है फायदेमंद – प्रेग्नेंसी के दौरान अनार खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार खाने से आपके बच्चे के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ सकती है। अगर आपसे अनार नहीं खाया जाता है तो आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। इसके सेवन से ना सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में खून की मात्रा बढ़ेगी बल्कि डिलीवरी के दौरान भी ब्लड लॉस का बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप दिन में दो से तीन अनारों का सेवन कर सकते हैं।


आंवला है गुणों की खान – प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए आंवला गुणों की खान माना जाता है। यह ना सिर्फ विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने के साथ ही इसके लगातार सेवन से इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को दिन में कम-से-कम एक आंवला जरूर खाना चाहिए।