ठंड और बारिश का अलर्ट जारी अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम

UP Weather Forecast : मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में बारिश की संभावना जताई

सुलतानपुर सहित यूपी के कई जिलों में तीन दिनों से छाए कोहरे के कारण धुंध और सर्दी में हुआ इजाफा

 ठंड और बारिश का अलर्ट जारी 48 घंटों में बदलेगा मौसम


सुलतानपुर. मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है। गुरुवार की रात में मौसम ने करवट बदली और घना कोहरा छा गया। आसमान में बदली, दिन में धुंध और सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाए रहने से सर्दी में इजाफा हुआ है। इस बीच सर्द हवाएं भी चलती रहीं। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की बारिश होने की संभावना सुनकर किसानों में अपनी फसलों को लेकर चिंता हो गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक और शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा।


style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="1981374933"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">


आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. आरआर सिंह ने आगामी 48 घण्टों में बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर जो फसलें बढ़ गई हैं उनके लिए जाड़े की बारिश फायदेमंद साबित होगी। लेकिन भारी बारिश से आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान होगा।

ठंड से हुई दिन की शुरुआत

सुलतानपुर में शनिवार को दिन की शुरुआत बदली और कोहरे से हुई। कोहरे के कारण सुबह जल्दी उठकर काम करने वालों के लिए कठिनाई हो गई। जिले के लोगों को सूर्यदेव के दर्शन करने के लिए दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हुआ, जिसके चलते लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर आसमान में बदली होने के कारण धुंध और कोहरा छाया रहा।

{ads}