तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की ‘बबीता जी’ ने क्यों छोड़ दी बीच में पढ़ाई, जानिये

अपने परिवार की तरह, उन्हें भी गाने में रुचि थी। इसलिए, उन्होंने शास्त्रीय गायन में प्रशिक्षण लिया। 11 जून 2018 उनके पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की ‘बबीता जी’ ने की है क्यों छोड़ दी बीच में पढ़ाई, जानिये 

बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह लंबे समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में श्रीमती बबीता अय्यर के रूप में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

वह 15 साल से अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने कई टीवी ऐड और मॉडलिंग असाइनमेंट में भी काम किया है। आइए जानते हैं तारक मेहता फेम मुनमुन दत्ता के करियर और शैक्षिक सफर के बारे में –

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। जब वे छोटी थी तब वे डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन वे एक मशहूर एक्ट्रेश बन गईं। 

उन्हें सबसे ज्यादा नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद से मिला, इसके बाद उन्होंने करियर में पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मुनमुन दत्ता का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों गायक रहे हैं। अपने परिवार की तरह, उन्हें भी गाने में रुचि थी। इसलिए, उन्होंने शास्त्रीय गायन में प्रशिक्षण लिया। 11 जून 2018 उनके पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

मुनमुन दत्ता ने अपनी स्कूलिंग ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कानपुर, यूपी से की। वह हायर ऐजुकेशन के लिए पुणे चली गई और आर्ट्स (अंग्रेजी) में मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी मां ने उन्हें पत्रकारिता में जोर दिया जिसके बाद उन्होंने जर्नलिज्म कोर्स में एडमिशन ले लिया, लेकिन उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए इसे बीच में ही छोड़ दिया।

मुनमुन दत्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2004 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से की थी, जिसे जी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई और मुंबई एक्सप्रेस (2005) फिल्म से अपनी शुरुआत की। उन्होंने अन्य टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से शोहरत हासिल की, जो 12 साल से अधिक समय से टीवी पर चल रहा है।