इटली गाँव की लड़की सोनिया कैसे बनी भारत की बहु. और कब हुई राजीव से मुलाकात जानिए

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 74वां जन्मदिन हैं। सोनिया समय-समय पर भारत में घट रही घटनाओं पर अपने विचार रखती आई हैं।

इटली गाँव की लड़की सोनिया कैसे बनी भारत की बहु. और कब हुई राजीव से मुलाकात जानिए

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 74वां जन्मदिन हैं। सोनिया समय-समय पर भारत में घट रही घटनाओं पर अपने विचार रखती आई हैं। 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

इस साल वो किसान आंदोलन के चलते हुए वह अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने 8 दिसंबर, मंगलवार को कर दी थी। आपको बता दें कि पिछले साल भी सोनिया ने महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्मों की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था।

कहां से हुई जीवन की शुरुआत – सोनिया गांधी के जीवन की शुरुआत इटली से हुई। उस समय सोनिया गांधी को सोनिया मायनो के नाम से जाना जाता था। वो इटली के ट्यूरिन शहर के बाहरी इलाके ओरबैसानो में पैदा हुई और वहीं पली-बढ़ीं। सोनिया के पिता की सोच मॉर्डन थी, लेकिन साथ ही वह अपने बच्चों की परवरिश में उन्हें इटली संस्कृति से जोड़कर भी रखना चाहते थे।

अंग्रेजी सीखने के लिए गई थीं कैंब्रिज – सोनिया गांधी मूलरूप से इटली की हैं इसलिए उन्हें अंग्रेजी भाषा की बहुत ज्यादा समझ नहीं थी और वो अंग्रेजी सीखने में बहुत रुचि रखती थीं। इसलिए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में एडमिशन लिया और वहां अंग्रेजी की पढ़ाई करने लगीं। पढ़ाई के दौरान ही वो खाना खाने मेस जाया करती थीं, वहीं उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

कैसे हुई राजीव से मुलाकात – रोजाना मेस में जाने के दौरान ही सोनिया की राजीव से नियमित तौर पर मुलाकात होनी शुरू हुई। रोजाना मिलते हुए उन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और वहीं उन्होंने यह फैसला किया कि वो इस रिश्ते में जिंदगीभर के लिए रहना चाहते हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

पिता थे शादी के खिलाफ – मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सोनिया के पिता राजीव गांधी से उनकी शादी नहीं करवाना चाहते थे, क्योंकि उनके मन में यह डर था कि भारत के लोग शायद सोनिया को स्वीकार नहीं कर पाएंगे। लेकिन राजीव के मन में सोनिया के प्रति प्रेम देखते हुए सोनिया के पिता ने भी इस रिश्ते के लिए हां कर दी।

अमिताभ के घर हुई शादी – आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन खबरों की मानें तो राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन दोस्त थे। सोनिया भारत आने के बाद कुछ समय तक अमिताभ के घर में रहीं और वहीं उन्होंने भारतीय परंपराओं को जाना और समझा। कुछ समय बाद राजीव गांधी और सोनिया की शादी अमिताभ बच्चन के घर में ही हुई।

{ads}