इन योगासनों को माना जाता है ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए लाभकारी, जानिए आसन करने की विधि

Yoga Asanas for Diabetes: योगा एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना कुछ विशेष योगासन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल की जा सकती है।

इन योगासनों को माना जाता है ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए लाभकारी, जानिए आसन करने की विधि

Yoga Asanas to Control Diabetes: ब्लड शुगर बढ़ने पर डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। बताया जाता है कि लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने पर आंखों, किडनी, दिल और नसों पर गहरा असर पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ब्लड शुगर से संबंधित बीमारियां बहुत जल्द शरीर को चपेट में ले लेती हैं।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए प्रयास किए जाएं। कहते हैं कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव लाने के साथ-साथ एक्सरसाइज और योगा का सहारा भी लिया जाना चाहिए। योगा एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना कुछ विशेष योगासन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल की जा सकती है।

कपालभाति प्राणायाम है फायदेमंद – कपालभाति प्राणायाम करने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। कपालभाति प्राणायाम करने के लिए सीधे बैठ जाएं। ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी रहे। एक गहरी सांस लें। फिर पेट को धीरे-धीरे अंदर की ओर खींचकर बाहर छोड़ें। एक गहरी सांस को कई सारी छोटी-छोटी सांसों के साथ बाहर निकालें। इस योगासन की मदद से बहुत जल्द ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

सुप्त मत्स्यासन है लाभकारी – सुप्त मत्स्यासन करने से डायबिटीज के मरीजों को आराम मिल सकता है। यह योगासन करने के लिए जमीन पर पैर सीधे करके लेटें। फिर एक पैर को घुटने से मोड़कर उल्टी दिशा में जमीन पर लगाएं। साथ ही दूसरी तरफ के हाथ को जमीन से लगाकर रखें। 

अब अपने शरीर को स्ट्रेच करके वापस लौटें। इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं। इस योगासन की मदद से डायबिटीज कंट्रोल की जा सकती है।

रोजाना करें धनुरासन – डायबिटीज की बीमारी से परेशान लोगों को रोजाना धनुरासन करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए जमीन की ओर मुंह कर पेट के बल लेट जाएं। धीमी गति से अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। साथ ही पैरों को भी घुटने से बिना मोड़े ऊपर की ओर मोड़ें। 

पीठ और पैरों को पीछे की ओर मोड़ते हुए कोहनी को हाथों से पकड़कर इस स्थिति में 5 से 10 सेकेंड के लिए रुकें। फिर इस प्रक्रिया को 5 से 6 बार फिर से दोहराएं। बताया जाता है कि धनुरासन से बल्ड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।