जनवरी से महंगी हो सकती हे ये कारे, जानिये

ये तीनों कंपनियां जनवरी 2021 से अपनी कारें महंगी कर सकती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। साल के शुरुआत में लगभग सभी कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स की कीमत में इजाफा करती हैं।

जनवरी से महंगी हो सकती हे ये कारे, जानिये 

नई दिल्ली

देश की 3 बड़ी कार निर्माता कंपनियां अपने कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय है कार खरीदने का क्योंकि जल्द ही कई बड़े कार निर्मात ब्रैंड्स अपनी कारें महंगी करने जा रहे हैं।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

जनवरी से महंगी होंगी कारें

ये तीनों कंपनियां जनवरी 2021 से अपनी कारें महंगी कर सकती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। साल के शुरुआत में लगभग सभी कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स की कीमत में इजाफा करती हैं। इसलिए दिसंबर में कार खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

किआ बढ़ाएगी कीमत

कंपनी ने डीजरशिप्स को प्राइस करेक्शन के निर्देश दिए हैं। कंपनी इस दौरान अपनी दो पॉप्युलर कारें किआ सेल्टॉस और किआ सॉनेट दोनों ही कारों की कीमत बढ़ाएगी। कितनी कीमत बढ़ेगी इस बारे में 1 जनवरी को ही जानकारी देगी।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

ह्यूंदै की कारें भी होंगी महंगी

ह्यूंदै भी अपनी कारें महंगी करेगा। कंपनी अपने लगभग सारे मॉडल्स की कीमत रिवाइस करने वाली है। कंपनी किस कार की कितनी कीमत बढ़ाएगी यह जनवरी में ही साफ हो सकेगा।

मारुति की कारें भी होंगी महंगी

मारुति भी इस रेस में पीछे नहीं है। ह्यूंदै की तरह मारुति भी अपनी पूरी रेंज की कीमत बढ़ाएगी। कंपनी की बढ़ती इनपुट कॉस्ट भी इसका कारण है। कंपनी ने पिछले साल जनवरी में भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाई थी।