सर्दियों में डिलीवरी के बाद मां कैसे रखे अपनी सेहत का ख्याल, जानिए कैसा होना चाहिए डेली का रूटीन

स्त्री रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि महिलाओं की सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। कहते हैं कि डिलीवरी के कुछ दिनों बाद तक महिलाओं का ध्यान न रखा जाए तो उम्र के बढ़ने के साथ उन्हें कई परेशानियां सहनी पड़ सकती हैं।

सर्दियों में डिलीवरी के बाद मां कैसे रखे अपनी सेहत का ख्याल, जानिए कैसा होना चाहिए डेली का रूटीन

After Delivery Precautions: गायनोकोलॉजिस्ट का मानना है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर को आराम की जरूरत होती है। 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

क्योंकि ऐसा बताया जाता है कि नॉर्मल डिलीवरी के वक्त महिलाओं को इतना दर्द होता है जितना लगभग 200 हड्डियां एक बार में टूट जाने पर होता है। इसलिए डिलीवरी के बाद महिलाओं को आराम दिया जाना चाहिए।

साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि महिलाओं की सेहत का भी खास ख्याल रखना चाहिए। कहते हैं कि डिलीवरी के कुछ दिनों बाद तक महिलाओं का ध्यान न रखा जाए तो उम्र के बढ़ने के साथ उन्हें कई परेशानियां सहनी पड़ सकती हैं। 

जैसे कि शरीर में अकड़न, पेट पर मोटी चर्बी आना, हड्डियों में दर्द रहना और बालों का झड़ना आदि। इसलिए डिलीवरी के बाद महिलाओं की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

रोजाना खाएं गुड़ – डिलीवरी के बाद महिलाओं को रोज गुड़ खाना चाहिए। कहा जाता है कि डिलीवरी के बाद रोज गुड़ खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है और शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा संतुलित हो जाती है। इससे डिलीवरी के दौरान हुए ब्लड लॉस की भी भरपाई हो जाती है। इसलिए डिलीवरी के बाद रोज गुड़ खाएं। संभव हो तो गुड़ का काढ़ा बनाकर पीएं।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

हरी सब्जियों का साथ है जरूरी – प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं बच्चे को पौष्टिक आहार देने के लिए हरी सब्जियां खाती हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद यह नियम बदल देती हैं। 

जबकि डिलीवरी के बाद बच्चे को स्तनपान करवाना होता है, इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें और रोजाना हरी सब्जियां खाएं। ताकि बच्चे को भी पौषक तत्व प्राप्त हो सकें।

गर्म पानी ही पीएं – कई महिलाओं को यह शिकायत होती है कि डिलीवरी के बाद अचानक उनके पेट पर बहुत चर्बी आ गई। जानकारों की मानें तो पेट पर चर्बी आने की बड़ी वजह ठंडा पानी है। 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को गर्म पानी पीना चाहिए। बताया जाता है कि गर्म पानी पीने से आफ्टर डिलीवरी फैट घटाया जा सकता है। कहते हैं कि रोजाना गर्म पानी पीने से एक महीने में दो किलो वजन कम किया जा सकता है। इसलिए जो महिलाएं डिलीवरी के बाद अपना वेट बढ़ने से डरती हैं, उन्हें गर्म पानी पीना चाहिए।