MP में 1324 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 11 हज़ार के पार, 24 घंटे 14 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1324 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 211698 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3314 पहुंची है।

 MP में 1324 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 11 हज़ार के पार, 24 घंटे 14 की मौत


भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1324 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 211698 हो गई है।


style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="1981374933"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">



इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 526 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44372 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 776 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 38816 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4780 एसेटिव केस हैं।


प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 321 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33245 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 525 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 29645 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 3075 एक्टिव केसेज हैं।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="1981374933"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14827 हो गई है। शहर में अब तक 184 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 13990 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 653 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 14368 हो चुकी है। जबकि, 226 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 13633 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 509 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4467 हो गई है। इनमें से 79 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4237 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 151 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4443 हो गई है। इनमें से 144 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4066 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 233 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4137 हो गई है। जिले में अब तक 100 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3766 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 271 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3636 हो चुकी है। इनमें से 71 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3219 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 346 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3418 हो गई है। इनमें 52 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3222 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 144 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3323 हो गई है। इनमें से 32 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3130 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 161 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3298 हो चुकी है। यहां 56 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3186 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 56 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3276 हो गई है। इनमें से 26 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3141 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 109 केस अब भी एक्टिव हैं।