Redmi Note 9T कब होगा भारत में लॉन्च; जानिये कितनी हो सकती हे कीमत ओर क्या होगा खास

गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि Redmi Note 9T फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगा। 

आपको बता दें, Redmi Note 9 5G का चीनी मॉडल 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ आता है। फोन का 4 जीबी रैम विकल्प चीन में पेश नहीं किया गया है।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

Redmi Note 9T की कथित गीकबेंच लिस्टिंग में आगामी फोन की कुछ जानकारी सामने आई है। यह फोन ARM MT6853T प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। 

रेडमी नोट 9टी ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी नोट 9 5जी मॉडल चीन में मॉडल नंबर M2007J22C के साथ आता है और रेडमी नोट 9टी मॉडल गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2007J22G के साथ लिस्ट है।

गीकबेंच वेबसाइट पर फोन Xiaomi M200722 के साथ लिस्ट है। यह मॉडल नंबर Redmi Note 9T के साथ जुड़ा हुआ है। इससे पहले इसे थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट और मलेशिया की SRIM साइट पर लिस्ट देखा गया था। 

गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगा। आपको बता दें, रेडमी नोट 9 5जी का चीनी मॉडल 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ आता है।

 फोन का 4 जीबी रैम विकल्प चीन में पेश नहीं किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि फोन के ग्लोबल मॉडल की कीमत अधिक प्रतिस्पर्धी होगी या नहीं। लेकिन गीकबेंच पर रेडमी नोट 9टी की लिस्टिंग एक टेस्ट वर्ज़न हो सकती है, और Xiaomi इस फोन को अपडेटिड सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च कर सकती है।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

प्रोसेसर की बात करें, तो आगामी रेडमी नोट 9टी गीकबेंच पर ARM MT6853T प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। यह वहीं प्रोसेसर है, जो कि रेडमी नोट 9 5जी के साथ गीकबेंच पर लिस्ट  था। इससे इशारा मिलता है कि रेडमी नोट 9टी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है, बिल्कुल चीनी मॉडल रेडमी नोट 9 5जी की तरह।

इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से ज्यादा कुछ सामने नहीं आता है। शाओमी द्वारा भी Redmi Note 9T के लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, इतन सारे सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग और अब गीकबेंच पर लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि कंपनी रेडमी नोट 9टी स्मार्टफोन को जल्द से जल्द लॉन्च कर सकती है।