Samsung Galaxy A50 के भारत के यूज़र्स के लिए आया न्यू अपडेट, जुड़े और भी नए फीचर्स

यह अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित है, जिसे Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन के लिए भारत के साथ-साथ, श्रीलंका में रोलआउट किया गया है। वहीं Samsung Galaxy A90 5G स्मार्टफोन अपडेट को दक्षिण कोरियाई यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है।

Samsung Galaxy A50 को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया अपडेट फोन में कई फीचर्स जोड़ता है। 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

इतना ही नहीं, Samsung Galaxy A90 5G स्मार्टफोन को भी कथित रूप से One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हुआ है। हालांकि इस स्मार्टफोन की एंट्री फिलहाल भारत में नहीं हुई है। 

दोनों फोन को मिला अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट भारत के साथ-साथ, श्रीलंका में भी जारी हुआ है। वहीं, गैलेक्सी ए90 5जी स्मार्टफोन अपडेट को दक्षिण कोरियाई यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। गैलेक्सी ए50 अपडेट स्टेबिल्टी इम्प्रूवमेंट्स और बग फिक्स से लैस है। गैलेक्सी ए90 5जी अपडेट Samsung DeX फंक्शन लेकर आया है।

 Samsung Galaxy A50 One UI 2.5 update

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A50 स्मार्टफोन के लिए One UI 2.5 अपडेट भारत और श्रीलंका में रोलआउट किया गया है, जिसका फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU5BTL1 है। इस अपडेट का साइज़ 1,202.57MB है, जो कि दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

समान्य परफोर्मेंस इम्प्रूवमेंट्स और जनरल बग फिक्स के अलावा, यह अपडेट वाई-फाई नेटवर्क क्वालिटी इंडिकेटर, वाई-फाई पासवर्ड रिक्वेस्ट करने की श्रमता और Always-On Display (AoD) स्क्रीन में Bitmoji स्टीकर सपोर्ट लेकर आया है। इसके अलावा Samsung ने इस अपडेट के माध्यम से स्प्लिट कीबोर्ड लेआउट, सैमसंग कीबोर्ड में यूट्यूब सर्च, प्रो वीडियो कैमरा मोड, एसओएस कॉलिंग, और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी पेश किए हैं।

 Samsung Galaxy A90 5G One UI 2.5 update

TizenHelp की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया में सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A908NKSU3CTL3 है। गैलेक्सी ए50 में प्राप्त सभी अपडेट्स के अलावा गैलेक्सी ए90 5जी फोन में Samsung DeX फंक्शन भी प्राप्त हुआ है।

यदि आप गैलेक्सी ए50 या फिर गैलेक्सी ए90 5जी के मालिक हैं, और अब-तक इस अपडेट की नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुई है तो आप सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर इस अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं।