Vivo Y31 भारत में हो सकता है लॉन्च इस दिन, कई सर्टिफिकेशन्स मिलने की खबर आई सामने

NBTC और BIS सर्टिफिकेशन्स के अलावा, Vivo Y31 ने रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स भी प्राप्त किए हैं।

Vivo Y31 भारत में भी हो सकता है लॉन्च इस दिन लॉन्च, कई सर्टिफिकेशन्स मिलने की खबर आई सामने 

Vivo Y31 कंपनी की Y-सीरीज़ का लेटेस्ट सदस्य हो सकता है। स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन एक साथ मिले हैं, जो इसके जल्द लॉन्च होने का एक इशारा भी समझा जा सकता है। 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

फोन को मॉडल नंबर V2036 के साथ NBTC में देखा गया है। यहां इस मॉडल नंबर को Vivo Y31 बताया गया है। इस सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस होगा। इसके अलावा नए वीवो फोन को भातरीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट किया गया है, जो इसके भारत आगमन का इशारा है। इतना ही नहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Vivo Y31 को सिंगापुर में IMDA और रूस में EEC सर्टिफिकेशन भी मिला है।

MySmartPrice ने कथित Vivo Y31 को एक साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo के एक फोन का मॉडल नंबर V2036 है, जिसे NBTC सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन Vivo Y31 माना जा रहा है। सर्टिफिकेशन में किसी प्रकार के स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, 



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

लेकिन यह साफ हो जाता है कि फोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वीवो वाई31 को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी देखा गया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन भारत में भी आएगा। भारतीय मानक ब्यूरो की लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर V2031 और V2036 के साथ दिखाया गया है।

इन दोनों सर्टिफिकेशन्स के अलावा नए वीवो फोन ने रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स भी प्राप्त किए हैं। इन दोनों जगह भी फोन समान V2036 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

इससे अलग बता दें कि वीवो अपनी लेटेस्ट V20 सीरीज़ को अपग्रेड करने की योजना बना रही है। हाल ही में समान पब्लिकेशन ने Vivo V20 (2021) को इंडोनेशिया टेलीकॉम और भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर देखा था, जिससे इसके जल्द आगमन और भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है।