Weight Loss: सत्तू से बना ड्रिंक काफी मददकार हे वजन कम करने में, कैसे बनाये रेसिपी जाने

 Weight Loss Drinks: सत्तू में मौजूद पोषक तत्व शरीर के टॉक्सिंस को फ्लश आउट करने में मदद करता है और वजन कम करने में आसानी होती है

Weight Loss: सत्तू से बना ड्रिंक काफी मददकार हे वजन कम करने में, कैसे बनाये रेसिपी जाने

Drinks for Weight Loss: सत्तू को कई लोग ‘गरीबों का प्रोटीन’ भी कहते हैं, सेहत के लिए इसका सेवन बेहद पौष्टिक माना जाता है। चना को पीसकर बनाया गया सत्तू वजन कम करने में भी सहायक है। बता दें कि लोगों का ज्यादा वजन भी उनमें कई शारीरिक परेशानियां खड़ी करता है। अस्थमा, डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, अर्थराइटिस आदि कई बीमारियों का एक कारण मोटापा भी होता है।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="1981374933"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

क्या हैं सत्तू के फायदे: पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू शरीर को ऊर्जा तो प्रदान करता ही है, साथ में मेटाबॉलिज्म बूस्ट कर वजन कम करने में भी मदद करता है। ये पाचन तंत्र को बेहतर कर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है। लो सोडियम और मैग्नीशियम, मैंग्नीज व आयरन का उच्च स्तर सत्तू को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाता है।

कैसे करता है वजन कम: सत्तू में मौजूद पोषक तत्व शरीर के टॉक्सिंस को फ्लश आउट करने में मदद करता है और वजन कम करने के साथ, स्वास्थ्य को और कई लाभ प्रदान करता है। सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में लोग ओवर ईटिंग से बच जाते हैं और उनका वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में भी सत्तू मददगार है।

इन चीजों की होगी जरूरत: 

100 ग्राम सत्तू

एक-चौथाई चम्मच जीरा पाउडर

1 बारीक कटी हरी मिर्च

एक चौथाई चम्मच नमक

200 मिलीलीटर पानी



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="1981374933"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

किस तरह बनाएं सत्तू ड्रिंक: एक बर्तन में सत्तू डालें, और उसमें पानी मिलाएं। अब बीटर की मदद से इसका एक स्मूद मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को एक गिलास में डालें और बाकी पानी मिलाएं। अब इसमें  नमक, जीरा पाउडर और कटी हुई हरी मिर्ची मिलाएं। फिर अच्छी तरह से घोल को मिलाकर ठंडा-ठंडा पीयें।

ये ड्रिंक्स भी हैं वजन घटाने में मददगार: जीरा पानी पीने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए शरीर में मेटाबॉलिज्म मजबूत रहना बेहद जरूरी है। जीरा पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग रहता है। इससे मोटापा व वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गर्म पानी पीने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।