Mahindra Bolero घर लाये 3 लाख से भी कम में; जानिये पूरी जानकारी

Second hand Mahindra Bolero price under 3 lakh: इसे खरीदने पर आपको रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, शर्तों के साथ तीन साल की बायबैक गारंटी समेत अन्य सुविधाएं मिल जाएंगी।

कई लोग हैं जो नए साल में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बजट नहीं है। ऐसे लोगों के लिए सेकेंड हैंड या यूज्ड गाड़ी अच्छा विकल्प हो सकता है।



style="display:block"
data-ad-client="ca-pub-4669332297958929"
data-ad-slot="6440906807"
data-ad-format="auto"
data-full-width-responsive="true">

कई ऑनलाइन वेबसाइट हैं जहां से आप अच्छी कंडीशन वाली सेकेंड हैंड गाड़ी की डील कर सकते हैं। आज हम आपको सेकेंड हैंड महिंद्रा Bolero के बारे में बताएंगे। अच्छी कंडीशन की ये गाड़ी आप 3 लाख की रेंज में खरीद सकते हैं। ड्रूम की वेबसाइट पर 3 लाख रुपये से भी कम कीमत में Mahindra Bolero VLX मिल रही है। डीजल फ्यूल की Mahindra Bolero करीब 1 लाख 20 हजार किलोमीटर चल चुकी है।

इस गाड़ी को इस्तेमाल करने वाले आप तीसरे मालिक होंगे। कहने का मतलब ये है कि सेकेंड ऑनर द्वारा Mahindra Bolero बेची जा रही है। Mahindra Bolero के इंजन की बात करें तो 2523 cc है। वहीं, 5 सीटर Bolero में आपको रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, शर्तों के साथ तीन साल की बायबैक गारंटी समेत अन्य सुविधाएं मिल रही हैं।

इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको ड्रूम की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आप टोकन अमाउंट देंगे। ये टोकन अमाउंट 8,550 रुपये का होगा। डील नहीं होने की स्थिति में ये अमाउंट रिफंड हो जाएगा।

नई Bolero की क्या है कीमत: महिंद्रा की वेबसाइट के मुताबिक अपडेटेड फीचर्स के साथ मिल रहे B4 Bolero की पुणे में एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 79 हजार रुपये के करीब है। वहीं, B6 Bolero की एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 46 हजार रुये के करीब है। इसके अलावा B6 Optional की शुरुआती कीमत 8 लाख 80 हजार है।